SUPER SOCCER एक 3D सॉकर गेम है, जो स्पष्ट रूप से FIFA एवं PES से प्रेरित है, जिसमें आप AI एवं पूरी दुनिया के ऑनलाइन प्रतिस्पर्द्धियों का मुकाबला कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें आप अपनी टीम में गेट-गो के सितारों को शामिल कर सकते हैं।
SUPER SOCCER की नियंत्रण विधि टचस्क्रीन डिवाइस के लिए बिल्कुल सटीक है। साथ ही, इस गेम में कुछ ऐसी विशिष्टताएँ हैं, जो किसी भी अन्य Android सॉकर गेम में शामिल नहीं हैं। स्क्रीन की बायीं ओर, आपको जॉयस्टिक मिलेगा, जबकि दाहिनी ओर एक्शन बटन मिलेंगे, जिनकी मदद से आप पास और सेंटर कर सकते हैं, गेंद मार सकते हैं और दोड़ सकते हैं। इसमें सबसे रोमांचक खासियत तो गेंद मारने से जुड़ी है: आप बटन दबाकर उसे थोड़ा सा खींच सकते हैं और अपने शॉट के लिए सही दिशा में मार सकते हैं।
SUPER SOCCER का एक मजबूत पक्ष यह है कि इसमें विविध प्रकार के गेम मोड उपलब्ध हैं और आप इनका इस्तेमाल शुरुआत से ही कर सकते हैं। आप इसमें दोस्ताना मैच ऑनलाइन भी खेल सकते हैं और AI यानी कृत्रिम बुद्धिमता के खिलाफ भी। साथ ही आप ढेर सारे ट्रेनिंग सर्किट भी पूरे कर सकते हैं, और विभिन्न प्रकार के लीग एवं अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं। इन सबसे बड़ी बात यह है कि आप अपने क्लब के लिए नये खिलाड़ियों की भर्ती भी कर सकते हैं।
SUPER SOCCER एक उत्कृष्ट 3D सॉकर गेम है, जो उत्कृष्ट ग्राफ़िक्स से सुसज्जित है। साथ ही, इस गेम में शामिल खिलाड़ी वास्तविक जीवन के खिलाड़ियों की ही तरह होते हैं। इस गेम की नियंण विधि किसी भी टचस्क्रीन डिवाइस के लिए सटीक है। साथ ही, इसमें कई सारी ऐसी विशिष्टताएँ भी हैं, जो अबतक FIFA एवं PES में शामिल नहीं की जा सकी हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 2.3.3, 2.3.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
खेल के लिए धन्यवाद, यह सुंदर है
खेल बहुत यथार्थवादी है
यह खेल बहुत अच्छा है
आर्थर
फीफा 202ĺ
यह खेल खराब है